सूर्य सेन पर 10 पंक्तियाँ : Surya Sen

Surya Sen : मास्टर दा के नाम से प्रसिद्ध सूर्य सेन जी का जन्म 22 मार्च 1894 को चटगांव में हुआ था। इनके आँखों में केवल एक ही स्वप्नं था सिर्फ एक – मेरा स्वप्न मेरा सुनहरा स्वप्न स्वतंत्र भारत का स्वप्न।

प्रिय मित्रों, आगे बढ़े हो और कभी अपने कदम पीछे मत खींचना। उठो और कभी निराश मत होना सफलता अवश्य मिलेगी। अंतिम समय में भी उनकी आंखें भारत के स्वर्णिम भविष्य का स्वप्न देख रही थी।

सूर्य सेन, बंगाल में ही एक नेशनल हाई स्कूल में उच्च स्नातक शिक्षा के रूप में कार्यरत जिस कारण लोग उन्हें प्यार से मास्टर दा कहते थे।

  • मास्टर दा के नाम से प्रसिद्ध, क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म 22 मार्च 1894 को आधुनिक बांग्लादेश के चटगांव में हुआ था।
  • 1916 में एक स्नातक के रूप में उन्होंने ने भारत के क्रांतिकारियों के बारे में पढ़कर और क्रांतिकारी विचारधार की ओर आकर्षित हुए।
  • 1918 में अपनी पढाई पूरी की और चटगाँव में ही एक गणित शिक्षक के रूप में काम करना शुरू कर दिया।
  • उन्होंने भारत के युवाओं को हथियार बनाने का परिक्षण दिया और उन्हें अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध विद्रोह के लिय तैयार किया।
  • 18 अप्रैल 1930 को अपने साथियों के साथ चटगाँव शस्त्रागार पर छपा मारा कर हथियार को लुट लिया किन्तु गोला-बारूद का पता लगाने में असफल रहें। इसी दौरान भारतीय ध्वज फहराया और अंतिरम क्रांतिकारी सरकार की घोषणा की।
  • छापेमार युद्ध के बाद जलालाबाद पहाड़ियों में छिप गए, 22 अप्रैल को सूर्य सेन को गिरफ्तार करने हेतु हजारों अंग्रेज सैनिकों ने जलालाबाद पहाड़ियों को घेर लिया किन्तु सूर्य सेन बच निकलें। इस संघर्ष में 80 अंग्रेजी सैनिक मारे गए तो वहीँ 12 क्रांतिकारी शहीद हो गए।
  • गिरफ्तारी से बचने के लिए भेस बदलकर कई स्थानों पर छुपते रहें किन्तु नेत्र सेन नामक व्यक्ति के धोखे के कारण फरवरी 1933 को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में अन्य क्रांतिकारियों ने नेत्र सेन की हत्या कर दी।
  • 12 जनवरी 1934 को सूर्य सेन को फांसी की देने से पूर्व कुरुतापुर्वक प्रताड़ित किया।
  • तारकेश्वर दस्तीदार, जिन्होंने सूर्य सेन को जेल से छुड़ाने की कोशिस की थी उन्हें भी फांसी दी गई।
  • अंतिम समय में भी उनकी आंखें भारत के स्वर्णिम भविष्य का स्वप्न देख रही थी।

Read More :

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी “10 lines on Surya Sen in hindi” आपको पसंद आई होगी। कृपया आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें कमेंट कर बताएं कि आप आगे किस विषय पर 10 पंक्ति पढ़ना चाहेंगे। तो मिलते हैं एक और नए विषय के साथ, धन्यवाद

Leave a Comment