आचार्य चाणक्य पर 10 पंक्तियाँ : Acharya Chanakya

Acharya Chanakya : चाणक्य शायद ही कोई भारतीय होगा जो इस नाम से परिचित न हो। चाणक्य दूर दृष्टि वाले इंसान थे। जिन्होंने अपनी नीति के दम पर भारत के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य मगध साम्राज्य में स्थापित नंद वंश को उखाड़ फेंका और चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बना एक नए राजवंश मौर्य राजवंश की नींव रखी।

कालांतर में इसी मौर्य वंशी शासक चंद्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य की सहायता से सिकंदर की सी को बुरी तरह से पराजित किया और भारतीय भूभाग को यूनानियों से मुक्त करवाया। मौर्य राजवंश में कई शक्तिशाली शासक हुए जिसमें चंद्रगुप्त मौर्य बिंदुसार सम्राट अशोक आदि।

हालाँकि चाणक्य के नाम, जन्म, जन्म स्थल आदि के बारे में कोई भी स्पस्ट जानकारी मिलती है। इस पर अलग-अलग इतिहासकारों का अलग-अलग राय है। बस अनुमान ही लगाया जाता रहा है, इसी आधार पर नीचे की जानकारियाँ दी गई है।

  1. चाणक्य एक भारतीय दार्शनिक, शिक्षक, अर्थशास्त्री व राजनीतिज्ञ थे। चाणक्य के चिंतन विचारधारा यथार्थवादी और व्यावहारिकता की भावना का प्रतीक है।
  2. इनका जन्म एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा तक्षशिला से प्राप्त किया।
  3. उनका मूल नाम विष्णु गुप्त था लेकिन उन्हें कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है।
  4. इनके पिता का नाम चाणक तथा माता का नाम चंदेश्वरी था।
  5. भारतीय राजनीतिक ग्रंथ “अर्थशास्त्र” की रचना भी चाणक्य ने ही किया। यह भी माना जाता है कि चाणक्य को चिकित्सा भाग ज्योतिष का भी ज्ञान था।
  6. मौर्य साम्राज्य का निर्माता चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री व शिक्षक भी थे।
  7. चाणक्य ने शास्त्रों का अध्ययन किया और अपनी समझ को “चाणक्य नीति” या “चाणक्य नीति शास्त्र” में संकलित किया।
  8. उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य को मगध में स्थापित शक्तिशाली राजवंश नंद वंश को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  9. चाणक ने अपना जीवन मौर्य साम्राज्य के निर्माण और उसके शासन चंद्रगुप्त मौर्य और उनके पुत्र बिंदुसार का मार्गदर्शन करने के लिए समर्पित कर दिया।
  10. सन् 283 ईसा पूर्व में चंद्रगुप्त मौर्य के पुत्र बिंदुसार के शासनकाल में उनकी मृत्यु हो गई।

Read More :

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी “10 lines on Acharya Chanakya in hindi” आपको पसंद आई होगी। कृपया आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें कमेंट कर बताएं कि आप आगे किस विषय पर 10 पंक्ति पढ़ना चाहेंगे। तो मिलते हैं एक और नए विषय के साथ, धन्यवाद

Leave a Comment