राजीव गांधी पर 10 पंक्तियाँ : Rajiv Gandhi

Rajiv Gandhi : भारत में ‘सूचना क्रांति’ का जनक माने जाने बाले राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। इनके जन्म तिथि, 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।
  • इनके पिता का नाम फिरोज गांधी व माता का नाम इंदिरा गांधी था।
  • उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा 1954 में बेलहेम बॉयज स्कूल और दून स्कूल से की और आगे की पढाई के लिए लंदन चले गए।
  • उनकी मृत्यु 21 मई 1991 को हो गया। मरणोपरांत वर्ष 1991 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
  • राजीव गांधी के जन्म तिथि, 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • राजीव गांधी को राजनीति में कोई रुचि नहीं थी वह एक एयरलाइन पायलट की नौकरी करते थे किंतु 1980 में छोटे भाई संजय गांधी की हवाई जहाज दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद 1981 में राजनीति में आए।
  • 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या किये जाने के बाद वह भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • उन्होंने भारत में औद्योगिक की कहानी स्थापित करने के लिए निजी कंपनियों को प्रोत्साहन प्रदान करके देश की अर्थव्यवस्था को उदार बनाने का प्रयास शुरू किया।
  • 1986 में उन्होंने भारत के बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने की घोषणा की।
  • 1986 में भारत में सार्वजनिक टेलीकॉम के लिए पब्लिक कॉल ऑफिस (PCO) के साथ महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (MTNL) बनाया। इस कारण राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रांति का जनक माना जाता है।

Read More :

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी “10 lines on Rajiv Gandhi in hindi” आपको पसंद आई होगी। कृपया आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें कमेंट कर बताएं कि आप आगे किस विषय पर 10 पंक्ति पढ़ना चाहेंगे। तो मिलते हैं एक और नए विषय के साथ, धन्यवाद

Leave a Comment