बीना दास पर 10 पंक्तियाँ : Bina Das

Bina Das : भारत के प्रमुख महिला क्रांतिकारियों में एक बीना दास का जन्म 24 अगस्त 1911 ई को कृष्णा नगर बंगाल में हुआ था। इन्होने युगांतर दल के क्रांतिकारियों के साथ मिलकर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी इस दौरन कई बार जेल की भी यात्रा की।

भारत के आजादी के बाद 1946 से 1951 तक बीना दास बंगाल विधानसभा की सदस्य रही। हिंसा ग्रस्त क्षेत्र नौआखोली में गाँधी जी के साथ लोगों के पुनर्वास के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

  • बीना दास का जन्म 24 अगस्त 1911 ई को कृष्णा नगर बंगाल में हुआ था।
  • 1928 में साइमन कमीशन के बहिष्कार के समय बीना ने कक्षा की कुछ अन्य छात्राओं के साथ अपने कॉलेज के फाटक पर धरना दिया।
  • बीना दास, युगांतर दल के क्रांतिकारियों के साथ जुड़ी हुई थी।
  • 6 फरवरी 1932 ई० को दीक्षांत समारोह में उन्होंने अंग्रेज गवर्नर स्टेनली जैक्सन पर गोली चलाई लेकिन गवर्नर बच गया और बीना दास गिरफ्तार कर ली गई।
  • 1937 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कई राजबंदियों के साथ बीना दास को भी रिहा कर दिया गया।
  • भारत छोड़ो आंदोलन (1942) के समय उन्हें 3 वर्ष के लिए नजर बंद कर लिया गया था।
  • 1946 से 1951 तक बीना दास बंगाल विधानसभा की सदस्य रही।
  • पुण्य आश्रम संस्था की स्थापना की थी जो निराश्रित महिलाओं को आश्रय प्रदान करती थी।
  • गांधी जी की नौआखोली यात्रा के समय लोगों के पुनर्वास के काम में बीना ने भी आगे बढ़कर हिस्सा लिया था।
  • 26 दिसंबर 1986 में ऋषिकेश बीना दास का निधन हो गया।

Read More :

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी “10 lines on Bina Das in hindi” आपको पसंद आई होगी। कृपया आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें कमेंट कर बताएं कि आप आगे किस विषय पर 10 पंक्ति पढ़ना चाहेंगे। तो मिलते हैं एक और नए विषय के साथ, धन्यवाद

Leave a Comment