सिनी शेट्टी : Sini Sadanand Shetty

21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 बनी सिनी शेट्टी : मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन रविवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस प्रतियोगता में भारत के 31 लोगों ने भाग लिया था।

प्रतियोगता में सभी प्रतियोगियों ने कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरकार कर्नाटक की सिनी शेट्टी अन्य 30 प्रतियोगीयों को मात देकर मिस इंडिया 2022 का खिताब जितने जितने में सफल रही। वहीँ राजस्थान की रूबल शेखावत इस प्रतियोगता में फर्स्ट रनर अप रही तथा उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनर अप रही।

सिनी शेट्टी

21 साल की उम्र में मिस इंडिया बनी सिनी शेट्टी का जन्म बैसे तो मुंबई में हुआ था लेकिन वह मूल से कर्नाटक राज्य से है। वह अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की है और अभी चार्टर फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढाई कर रही है।

इसे भी पढ़े – फेमिना मिस इंडिया 2002, नेहा धूपिया

सिनी शेट्टी की सोशल मीडिया को देख स्पस्ट रूप से कहा जा सकता है, वह एक अच्छी डांसर है। सिनी को बचपन से ही डांस का शौक था और उन्होंने 4 साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर चुकी थी और 14 साल की उम्र तक उन्होंने भरतनाट्यम पूरा कर लिया था और स्टेज परफोर्मेंस भी देनी शुरू कर दी थी। 

मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी, मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी है।

प्रतियोगता पैनल

पैनल के जज के रूप में फेमिना मिस इंडिया 2002 की विजेता नेहा धूपिया, मलाइका, राहुल खन्ना, रोहित गाँधी के अलावे बॉलीवुड के कई लोग मौजूद थे। महिष पॉल इस ग्रैंड फिनाल को होस्ट की।

सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम के जरिये प्रतियोगता के जजेज व अन्य लोगों को धन्यवाद किया। वहीँ फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जितने के बाद काफी लोग उन्हें बधाई दे रहा है।

Leave a Comment