जाड़े की ऋतु वर्षा ऋतु के बाद आती है। यह नवंबर से शुरू होती है और जनवरी के अंत तक रहती है यह एक आनंददायक ऋतु है। यह वसंत ऋतु की तरह सुंदर नहीं है लेकिन इसका अपना सौन्दर्य है।
शरद ऋतु (sharad ritu par nibandh)
जब शरद ऋतु आता है तब हम धूप में बैठना पसंद करते हैं। धूप आंनदायक होती है। हम घंटो तक धूप में बैठते हैं। ठंडक से बचने के लिए हम गर्म कपड़े पहनते हैं। जड़ों में रात की अपेक्षा दिन बहुत छोटा होता है। दिन बहुत आनंददायक होते हैं। कभी-कभी रातें बहुत ठंडी होती है।
सुबह में धरती अक्सर ओशों से ढकी रहती है। रात में हम अँगीठी के पास बैठना पसंद करते हैं। हमें रजाई और कंबल की आवश्यकता होती है। यदि हम रात में बाहर जाएं तो हमें अक्सर ठंड लगती है।
शरद ऋतु का सौन्दर्य
इस ऋतु का अपना सौन्दर्य और आकर्षक है सुबह में ओस की बूँदें मोती की तरह चमकती है। जब हम फुलवारी में टहलते हैं तब हम अनेक प्रकार के सुंदर फूल देखते हैं। शरद ऋतु के फूलों के चमकते रंग बहुत आकर्षक लगते हैं गुलाब, सूरजमुखी, गेंदा डेलिया और अन्य फुल सुंदर दृश्य उपस्थित करते हैं।
अनेक प्रकार के फल व सब्जी
शरद ऋतु में हमें विभिन्न प्रकार के सब्जियाँ मिलती है अक्सर इस ऋतु में सब्जियाँ बहुत सस्ती रहती है। शरद फलों की ऋतु है इस ऋतु में हमें विभिन्न प्रकार के फल मिलते हैं।
इस ऋतु में धान काटा जाता है धान के सुनहरे बाल सुंदर लगते हैं वे किसानों को प्रसन्न कर देते हैं। हंसुआ लिए हुए फसल काटने वाले लोग खेतों में दिखाई देते हैं।
इस ऋतु के लाभ
शरद ऋतु में कई लाभ है, यह हमें काफी फल और सब्जियां देती है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह कठिन परिश्रम के लिए उपयुक्त है। हम जल्द थकते नहीं छात्र इस ऋतु को पसंद करते हैं क्योंकि वे इस ऋतु में कठिन परिश्रम कर सकते हैं। इस ऋतु में क्रिकेट, टेनिस, हॉकी और बैडमिंटन खेलते हैं।
शरद ऋतु हमारे स्वास्थ्य को अच्छा बनाती है। इस ऋतु में हमारी पाचन शक्ति अच्छी हो जाती है इस ऋतु हम शक्तिशाली और चुस्त लगते हैं। शरद ऋतु की शाम बहुत आनंददायक होती है शाम में आग के पास बैठकर मित्रों के साथ गप्पे करना आनंददायक होता है। समय का महत्त्व पर निबंध
गरीबो के लिए कष्टदायक
शरद ऋतु गरीबों के लिए बहुत कष्टदायक होती है। गरीब लोगों के पास गर्म कपड़े नहीं रहते वे रात में ठंडक से कापते हैं। रात में सोना उनके लिए कठिन होता है। बहुत लोग ठंडक के कारण मर जाते हैं रात में बाहर निकलना कठिन होता है। शरद ऋतु में हमें अक्सर ठंड लग जाती है इस असुविधाओं के बावजूद शरद ऋतु आंनदायक है।