दिल्ली सल्तनत शासकों की सूची : Delhi Saltanat

Delhi Saltanat : खोखरो जनजाति द्वारा 1206 ई० में मुहम्मद गौरी की हत्या किये जाने के बाद, 1206 ई० से 1526 ई० तक दिल्ली पर जिन राजवंशों ने शासन किया उनके लिए ‘दिल्ली सल्तनत’ (Delhi Saltanat) शब्द का प्रयोग किया जाता है।

दिल्ली सल्तनत (Delhi Saltanat)

इस अवधि में दिल्ली पर कुल पांच राजवंश, गुलाम वंश, खिलजी वंश, तुगलक वंश, सैय्यद वंश और लोदी वंश के शासकों ने 320 वर्षों तक शासन किया। इसमें तुगलक वंश ने सर्वाधिक 94 वर्ष व सबसे कम खिलजी वंश ने 30 वर्षों तक शासन किया।

शासकों में लोदी वंशी शासक बहलोल लोदी ने सर्वाधिक 38 वर्ष तदुपरान्त तुगलक वंशी शासक फिरोज तुगलक ने 37 वर्षों तक शासन किया।

वहीँ साम्राज्यों में सबसे बड़ा साम्रज्य मुहम्मद बिन तुगलक का रहा इसके शासनकाल में कुल 23 प्रान्त होते थे।

नसीरुद्दीन महमूद अंतिम तुर्क सुल्तान के साथ-साथ तुगलक वंश का भी अंतिम शासक था, वहीँ इब्राहीम लोदी दिल्ली सल्तनत (Dehli Saltanat) का अंतिम शासक होने के साथ-साथ लोदी वंश का अंतिम शासक रहा।

  • गुलाम वंश (1206 – 1290 ई०)
  • खिलजी वंश (1290 – 1320 ई०)
  • तुगलक वंश (1320 – 1414 ई०)
  • सैय्यद वंश (1414 – 1451 ई०)
  • लोदी वंश (1451 – 1526 ई०)

“गुल खिले तो साँस लो”

गुल (गुलाम वंश) खिले (खिलजी वंश) साँस (सैय्यद वंश) तो (तुगलक वंश) लो (लोदी वंश)

सभी पाँच राजवंशों के शासकों की सूचि इस प्रकार है

गुलाम वंश (1206 – 1290 ई०)

यह गुलाम वंश के शासकों की सूचि दिया गया है इस वंश के शासकों ने 1206 से 1290 ई० तक शासन किया।

शासकशासनकाल
कुतुबुद्दीन ऐबक1206 से 1210 ई०
आराम शाह1210 से 1211 ई०
इल्तुतिमिश1211 से 1236 ई०
स्कन-उद्दीन फिरोज1236 ई०
रजिया सुल्तान1236 से 1240 ई०
मुईनुद्दीन बहरामशाह1240 से 1242 ई०
आला-उद्दीन मसूद1242 से 1246 ई०
नासीरुद्दीन महमूद1246 से 1266 ई०
ग्यासिद्दीन बलबन1266 से 1286 ई०
मुईजूद्दीन कैकबाद1290 से 1290 ई०
क्युमर्स1290 ई०

खिलजी वंश (1290 – 1320 ई०)

गुलाम वंश के पतन के बाद जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने दिल्ली पर खिलजी वंश की स्थापना किया इस वंश के शासकों ने 1290 – 1320 ई० तक शासन किया।

शासकशासनकाल
जलालुद्दीन फिरोज खिलजी1290 से 1296 ई०
अलाउद्दीन खिलजी1296 से 1316 ई०
कुतुबुद्दीन मुबारक शाह1316 से 1320 ई०

तुगलक वंश (1320 – 1414 ई०)

खिलजी वंश के पतन के बाद गयासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली पर तुगलक वंश की स्थापना किया इस वंश के शासकों ने 1320 – 1414 ई० तक शासन किया।

शासकशासनकाल
गयासुद्दीन तुगलक1320 से 1325 ई०
मोहम्मद बिन तुगलक1325 से 1351 ई०
फिरोज शाह तुगलक1351 से 1388 ई०
गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय1388 से 1389 ई०
अबुबक्र1389 से 1390 ई०
नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह1390 से 1393 ई०
अलाउद्दीन सिकंदर शाह1393 ई०
महमूद नसीरुद्दीन1393 से 1394 ई०
नुसरत शाह1394 से 1399 ई०
नसीरुद्दीन महमूद शाह1399 से 1414 ई०

सैय्यद वंश (1414 – 1451 ई०)

तुगलक वंश के पतन के बाद खिज्र खां ने दिल्ली पर खिलजी वंश की स्थापना किया इस वंश के शासकों ने 1414 – 1451 ई० तक शासन किया।

शासकशासनकाल
खिज्र खां1414 – 1421 ई०
मुबारक शाह1421 – 1434 ई०
मुहम्मद शाह1434 – 1445 ई०
आलम शाह1445 – 1451 ई०

लोदी वंश (1451 – 1526 ई०)

सैय्यद वंश के पतन के बाद बहलोल लोदी ने दिल्ली पर लोदी वंश की स्थापना किया इस वंश के शासकों ने 1451 – 1526 ई० तक शासन किया।

शासकशासनकाल
बहलोल लोदी1451 – 1589 ई०
सिकंदर लोदी1489 – 1517 ई०
इब्राहीम लोदी1417 – 1526 ई०

Read More :

Leave a Comment