भारत के प्रमुख दर्रे : दर्रे का अर्थ होता है दो पहाड़ो के बीच की ऐसी जगह को मार्ग को प्रदान करती है। दर्रे का निर्माण कई कारणों से होता है जैसे की भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, आदि।
भारत के प्रमुख दर्रे
काराकोरम दर्रा
यह काराकोरम पर्वतमाला में स्थित है।
ये दर्रा भारत के लदाख को चीन के शिनजियांग से जोड़ता है।
यह समुद्र तल से 5540 मीटर (18176 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
जोजिला दर्रा
ये दर्रा श्रीनगर को लेह से जोड़ता है।
यह समुद्र तल से 3528 मीटर (11575 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
इसे कश्मीर और कारगिल को जोड़ने वाले NH-1D का हिस्सा माना जाता है।
यह जौस्कर श्रेणी में स्थित है।
इस दर्रे का निर्माण सिन्धु नदी के द्वारा हुआ है।
पीरपंजाल दर्रा
यह समुद्र तल से 3500 मीटर (11500 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
यह जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है।
बनिहाल दर्रा
यह समुद्र तल से 2832 मीटर (9291 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ता है।
इसी दर्रे से होकर NH-44 गुजरता है।
1956 में बनिहाल दर्रा के निचे जवाहर सुरंग बनाया गया।
बुर्जिल दर्रा
यह श्रीनगर को गिलगिट से जोड़ता है।
कश्मीर में स्थित यह दर्रा मध्य एशिया के बीच आवागमन का पारम्परिक मार्ग है।
शिपकिला दर्रा
यह हिमाचल प्रदेश की जौस्कर श्रेणी में स्थित है।
यह शिमला को तिब्बत से जोड़ता है।
यहाँ से NH-5 गुजरता है।
यह समुद्र तल से 5590 मीटर (18340 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
रोहतांग दर्रा
हिमाचल प्रदेश में स्थित यह दर्रा कुल्लू को लाहौल और स्फीति से जोड़ता है।
यह हिमाचल प्रदेश के पीरपंजाल श्रेणी में है।
इसका नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी सुरंग कर दिया गया।
यह समुद्र तल से 3978 मीटर (13050 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
बड़ालाचा दर्रा
यह दर्रा जौस्कर श्रेणी में स्थित है।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्फीति में स्थित है।
यह समुद्र तल से 4890 मीटर (16040 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
लिपुलेख दर्रा
यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है जो भारत को तिब्बत से जोड़ता है।
ये हिमालय पर्वत सृंखला में स्थित है।
यह समुद्र तल से 5200 मीटर (17060 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
मान दर्रा
यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है जो तिब्बत से जोड़ता है।
ये हिमालय पर्वत सृंखला में स्थित है।
इसे माणा ला भी कहा जाता है।
यह समुद्र तल से 5632 मीटर (18478 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
नीति दर्रा
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित यह दर्रा भारत को तिब्बत से जोड़ता है।
यह हिमालय पर्वत सृंखला में स्थित है।
ये दर्रा समुद्र तल से 5070 मीटर (16630 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
नाथुला दर्रा
यह हिमालय के शिवालिक पर्वत सृंखला में स्थित है।
ये दर्रा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है जो भारत को तिब्बत से जोड़ता है।
1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इसे बंद कर दिया गया था जिसे पुनः 2006 में खोला गया।
यह समुद्र तल से 4310 मीटर (14140 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
जैलेप्ला दर्रा
यह हिमालय के शिवालिक पर्वत सृंखला में स्थित है।
ये दर्रा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है जो भारत को तिब्बत से जोड़ता है।
यह समुद्र तल से 4267 मीटर (13999 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
बोम्ड़िला दर्रा
ये दर्रा भारत के अरुणाचल प्रदेश में स्थित है जो तिब्बत से जोड़ता है।
यह समुद्र तल से 2530 मीटर (8300 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
यांग्याप दर्रा
ये दर्रा भारत के अरुणाचल प्रदेश में स्थित है जो तिब्बत से जोड़ता है।
इसी दर्रे से होकर ब्रह्मपुत्र नदी प्रवेश करता है।
यह समुद्र तल से 4267 मीटर (13999 फिट) ऊँचाई पर स्थित है।
भोर घाट दर्रा
मुंबई से पुणे को जोड़ता है।
यह पक्षिमी घाट में स्थित है।
थाल घाट
मुंबई से नासिक को जोड़ता है।
यह पक्षिमी घाट में स्थित है।
पाल घाट दर्रा
यह केरल के कोच्ची से तमिलनाडु के कोयंबटूर को जोड़ता है।
यह नीलगिरी पहाड़ी और अन्नामलाई पहाड़ी के बीच स्थित है।
Read More :