गंगा नदी : जाने यह नदी भारत के लिए कितना है खास

गंगा नदी अपनी बेसिन और संस्कृत महत्व दोनों की दृष्टि से ही भारत के सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गोमुख के पास गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है। जहाँ इसे भागीरथी नदी के नाम से जाना जाता है।

आगे चलकर यह नदी देव प्रयाग में अलकनंदा नदी से मिल जाती है उसके बाद यह रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी से मिलती है फिर यह कर्ण प्रयाग में पिंडारी से मिलती है और अंततः विष्णु प्रयाग में धौली गंगा से मिल जाती है। उसके बाद गंगा नदी, हरिद्वार से भारत के मैदानी भागों में प्रवेश करती है।

स्थल संगम
देव प्रयागभागीरथी + अलकनंदा
रूद्र प्रयागमंदाकिनी + अलकनंदा
कर्ण प्रयागपिंडारी + अलकनंदा
विष्णु प्रयागधौलीगंगा + अलकनंदा

गंगा नदी 2525 किलोमीटर लम्बी है और यह भारत के चार राज्य उतराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में बहती है। जिसमे उत्तराखंड में 110 किलोमीटर, उत्तर प्रदेश में 1450 किलोमीटर, बिहार में 445 किलोमीटर और 15 और पश्चिम बंगाल में 520 किलोमीटर।

पश्चिम बंगाल में यह दो नदियां भागीरथी और हुवली में विभाजित हो जाती है। यहाँ से भागीरथी की सखा पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश में प्रवेश कर जाती है जबकि हुवली की शाखा दक्षिण की और पश्चिम बंगाल में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

भारत की सबसे बड़ी नदी प्रणाली, गंगा बेसिन लगभग 8.6 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें अनेक बारह मासी नदियां और गैर-बारामासी नदियां आकर मिलती है।

गंगा के महत्वपूर्ण सहायक नदियों में रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी, महानंदा आदि शामिल है अंतत: यह सागर द्वीप के पास बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ

यमुना : यह गंगा के सबसे पश्चिमी और सबसे लंबी सहायक नदी है जो बंद पूछ पर्वतमाला के पश्चिमी ढलनों पर स्थित यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है और प्रयागराज में आकर यह गंगा नदी से मिल जाती है। इसी के संगम पर हर 12 वर्ष में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।

गंडक : यह दो धाराएं में शामिल है एक काली गंडक और त्रिशूल गंगा। यह नदी नेपाल हिमालय में धौलागिरी और माउंट एवरेस्ट के बीच से निकलती है और नेपाल के मध्य भाग से होते हुए बिहार के चंपारण जिला से भारत में प्रवेश करती है और पटना के पास सोनपुर में गंगा से मिल जाती है।

घाघरा : यह मापचाचुंग ग्लेशियर से निकलती है और अपनी सहायक नदियां टीला टीला, सेती और बेरी आदि नदियों की पानी को एकत्रित कर बिहार में छपरा के पास गंगा से मिल जाती है।

रामगंगा : यह गंगा के अन्य सहायक नदियों की तुलना छोटी नदी है जो गैरसैंण के पास गढ़वाल पहाड़ियों से निकलती है और यह शिवालिक को पार करने के बाद दक्षिण-पश्चिम दिशा में अपना मार्ग बदल लेती है। नीजाबाद के निकट उत्तर प्रदेश से मैदानी भागों में प्रवेश करती है और कन्नौज में जाकर गंगा से मिल जाती है।

सोन : यह मध्य प्रदेश में स्थित अमरकंटक पठार से निकलती है और यह बिहार में पटना के पास गंगा से मिल जाती है।

FAQ Section :

गंगा नदी कहाँ से निकलती है?

यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गोमुख के पास गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है। जहाँ इसे भागीरथी नदी के नाम से जाना जाता है।

गंगा नदी की लम्बाई कितनी है और यह भारत के कितने राज्यों से होकर बहती है?

2525 किलोमीटर लम्बी है और यह भारत के चार राज्य उतराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में बहती है। जिसमे उत्तराखंड में 110 किलोमीटर, उत्तर प्रदेश में 1450 किलोमीटर, बिहार में 445 किलोमीटर और 15 और पश्चिम बंगाल में 520 किलोमीटर।

Read More :

Leave a Comment