संपूर्ण विश्व की निगाहें औद्योगिक क्रांति की ओर लगी है और इसके मूल में कंप्यूटर है। जिस गति से आज कंप्यूटर की दुनिया में प्रगति हुई है उस गति से टेक्नोलॉजी के किसी भी क्षेत्र में नहीं इस साथ ही इस संबंध में ढेर सारी भ्रांतियां जनमानस के मस्तिष्क में छाई है।
कुछ लोग इसे सुपर पावर समझ बैठे हैं, जिसमें सब कुछ करने की क्षमताएं हैं किंतु उसकी यह धारणाएं निराधार है। सच तो यह है कि यह एकत्रित आंकड़ों को इलेक्ट्रॉनिक विश्लेषण प्रस्तुत करने वाली मशीन है। आज संसार शीर्षस्थ वैज्ञानिक भी इसदौड़ में शामिल है जिसके लिए नए प्रोग्राम विकसित किया जा रहे हैं।
कंप्यूटर पर निबंध
आधुनिक और सुपर कंप्यूटर बहुत शक्तिशाली है और कम से कम समय में जटिल से जटिल कार्य इनके द्वारा किया जा सकता है।
इसका व्यवहार जीवन के सभी क्षेत्र में होने लगा है इसका व्यापक रूप से प्रयोग उत्पादन वाणिज्य विवरण एवं परिवहन आदि क्षेत्रों में किया जा रहा है। बेरोजगारी पर निबंध
कंप्यूटर ने उद्योगों में क्रांतिकारी मोड़ ला दिया है यहां तक के कारखाने में निर्मित होने वाली सामग्री की संख्या और उसके स्तर का निर्धारण भी कंप्यूटर द्वारा ही होता है लाभ हानि के आंकड़े भी कंप्यूटर स्वत तैयार कर देते हैं। इसकी सहायता से बाजार भाव के उठने गिरने का संकेत भी प्राप्त किया जा सकता है।
उपयोग
बैंकिंग क्षेत्रों में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है, विदेशों में तो बैंक में भी प्रत्येक ग्राहक के लिए एक गुप्त पिन रखता है जिसके द्वारा ग्राहक बैंक से स्वतंत्र भुगतान प्राप्त कर सकता है। बड़े-बड़े खातों के रख-रखाव की समस्या समाप्त हो गई है इसमें कोई भी किसी प्रकार का हेरा फेरी नहीं कर सकता है। इस समय तो प्राय सभी बड़े प्रतिष्ठानों और संस्थानों में बिल भी कंप्यूटर द्वारा ही तैयार हो रहा है।
हमारी अंतरिक्ष यात्रा भी कंप्यूटर पर आश्रित है ना तो अंतरिक्ष में उपग्रह रॉकेट यदि भेजे जा सकते हैं और ना उनका परीक्षण। अपराध नियंत्रण में तो इसका कमाल देखते ही बनता है पश्चिम के कई देशों में सभी अधिकृत बहन मालिकों और चालकों का रिकॉर्ड पुलिस के एक कंप्यूटर में होता है।
कंप्यूटर क्षण मात्र में सूचना देता है की वास्तविक मालिक वहां का कौन है कौन वाहन चालक है इस प्रकार चोरी की गाड़ी पकड़ ली जाती है या दुर्घटना होने पर गाड़ी मालिक और चालक पकड़ लिए जाते हैं।
आधुनिक कंप्यूटर अत्यंत सूक्ष्म होता है कैसे रिकॉर्डर की भांति हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इनके दो भाग होते हैं। इसका ऊपरी आवरण जिसे सॉफ्टवेयर कहा जाता है। मानवीय मस्तिष्क की तरह क्रिया प्रणाली संयुक्त है और हार्डवेयर में सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट होता है जिसके अंदर पांच किए गए कार्डों की सूचनाएँ भर दी जाती है। जिनके लिए इनपुट स्विच बोर्ड और आउटपुट स्विच बोर्ड लगा हुआ होता है।
आज का कंप्यूटर तो ज्योतिष विद्या का ज्ञाता बन गया है इसकी भविष्यवाणी शत प्रतिशत सही होती है। विवाह करने वाले भी इसी की शरण में जा रहे हैं और प्राय यह देखा गया है कि कंप्यूटर द्वारा चयनित दंपति असीम संतुष्टि को प्राप्त कर रहे हैं।
भारत के संबंध में
भारत में कंप्यूटर का प्रचलन तीव्र गति से हो रहा है इसका प्रयोग पराया सभी बड़े संस्थानों और प्रतिष्ठानों में किया जा रहा है। रेलवे में आरक्षण, एयरलाइन में आरक्षण, अस्पतालों में रोग निवारणार्थ, बैंकों में लेनदेन, आयात निर्यात के कार्यालय को, निजी व्यापार प्रबंधन, सरकारी विभागों जैसे प्रतिरक्षा परमाणु ऊर्जा विद्युत और राजस्व कंप्यूटर द्वारा किए जाते हैं।
आज इसकी लोकप्रियता निर्वाध गति से बढ़ रही है। भविष्य में कंप्यूटर के कार्य क्षमता में अत्यधिक वृद्धि होने की प्रबल संभावना हैं। उद्योगों में कंप्यूटरीकरण के फलस्वरुप काम करने वालों की छटनी हनी सुनिश्चित है। भारत में मैनपावर की अधिकता है अतः मशीनी पावर पर निर्भरता भारत के लिए अभिशाप बनेगी। फिर भी भारत की लालसा है कि 21वीं शादी को कंप्यूटर युग कहा जाए।